Home उत्तराखंड न्यूज़ जनपद मुख्यालय से लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर फतेह पर्वत के अंतिम गांव भितरी शक्ति केंद्र में पहुंचे प्रभारी – लोकेंद्र सिंह बिष्ट
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

जनपद मुख्यालय से लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर फतेह पर्वत के अंतिम गांव भितरी शक्ति केंद्र में पहुंचे प्रभारी – लोकेंद्र सिंह बिष्ट

उत्तरकाशी - लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर जनपद मुख्यालय के अंतिम गांव भितरी शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच शक्ति केंद्र के माध्यम से टिहरी लोकसभा चुनाव के पुरोला विधानसभा प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गांव पहुंचकर रखी।

जनपद मुख्यालय के अंतिम गांव तक पहुंची बीजेपी कार्यकर्ताओं नें जीत के लिए कसी कमर

लोकसभा चुनाव के लिए जहां विरोधी पार्टी प्रत्याशी घोषित करनें में देरी कर चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और पार्टी कार्यकर्ताओं नें लोकसभा चुनाव की तैयारी 90 प्रतिशत पूरी कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग शक्ति केंद्रों पर मां भारती, हेडगेवारजी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक और चुनाव का शुभारंभ किया।

बैठक में शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक व बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं व हर एक मतदाताओं को प्रधानमंत्री मोदी जी और उनके द्वारा किए गए एतिहासिक कार्यों की जानकारी दी। शक्ति केंद्रों में वंदे मातरम्, मोदी, धामी, रानी के नामों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए ।

पुरोला विधानसभा प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट नें पांच मंडलों के अलग-अलग गांवों के शक्ति केंद्रों भितरी, दणगाणगांव, खरसाड़ी पुजेली, नौगांव, चंदेली, बरनीगाड़ के शक्ति केंद्रों में बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ हर एक वोट को साधकर बूथ को मजबूत बनानें का संदेश दिया।

टिहरी लोकसभा चुनाव के पुरोला विधानसभा प्रभारी के साथ शक्ति केंद्र दौरे में जिला उपाध्यक्ष चमन रावत, मंडल प्रभारी जयचंद रावत, मंडल अध्यक्ष मोरी ईशवन पंवार, मंडल अध्यक्ष सांकरी दर्शन रावत, मंडल अध्यक्ष बर्नीगाड़ दिनेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष नौगांव संदीप असवाल, पुरोला मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार, मोरी मीडिया प्रभारी दर्शन पंवार, पुलम पंवार, ओबीसी मोर्चे के उपाध्यक्ष रघुवीर रावत, पवन चौहान, शक्ति केंद्र प्रभारी अनिल राणा, पूर्व प्रधान बलबीर राणा, चतर सिंह राणा, किसान मोर्चे के सुरेश चौहान, वर्तमान प्रधान देवेंद्री चौहान, महामंत्री सांकरी बलबीर पंवार, किसान मोर्चा अध्यक्ष केदार सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...