Home उत्तराखंड न्यूज़ आदि कैलाश यात्रा 13 मई से होगी आरंभ, अब यहां से भी कर सकते हैं यात्रा…
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

आदि कैलाश यात्रा 13 मई से होगी आरंभ, अब यहां से भी कर सकते हैं यात्रा…

आदि कैलाश आने वाले शिवभक्तों के लिए खुशखबरी है, इस वर्ष आदि कैलास की यात्रा 13 मई से शुरू हो जाएगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस वर्ष टनकपुर से भी कैलाश यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है और यह पहली बार हो रहा है। इस से पूर्व काठगोदाम से ही आदि कैलाश कि यात्रा आरंभ की जाती थी, परन्तु इस वर्ष से टनकपुर और काठगोदाम दोनों स्थानों से यात्रा शुरू कि जाएगी।

आदि कैलाश यात्रा के लिए बुकिंग कि प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। मिली जानकारी अनुसार गत वर्ष 315 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश कि यात्रा कि थी। इस वर्ष के यात्रा के लिए अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने केएमवीएन में बुकिंग करा लिया है। जिनमें से 5 लोग ऐसे हैं जिन्होंने टनकपुर से यात्रा के लिए बुकिंग कराई है।

काठगोदाम से आदि कैलाश यात्रा पूर्ण होने ने 8 दिन लगते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर के साथ-साथ अन्य मुख्य मंदिर के दर्शन भी कराए जाते हैं। तो वहीं टनकपुर से आदि कैलाश यात्रा 5 दिन में पूर्ण होती हैं। बता दें कि टनकपुर से सड़क मार्ग से यह यात्रा चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए पूर्ण किया जाएगा। टनकपुर से यात्रा करने पर आपका 3 दिन बच जाएगा।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के मार्गनिर्देश पर श्रद्धालु ओम पर्वत के हवाई दर्शन सेवा से पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश के दर्शन कर सकेंगे। इस वर्ष कैलाश यात्रा को हेली सेवा से भी कनेक्ट किया जा रहा है। हेली सेवा और आदि कैलाश यात्रा के लिए केएमवीएन और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...