Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आदि कैलाश यात्रा 13 मई से होगी आरंभ, अब यहां से भी कर सकते हैं यात्रा…
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

आदि कैलाश यात्रा 13 मई से होगी आरंभ, अब यहां से भी कर सकते हैं यात्रा…

आदि कैलाश यात्रा के लिए बुकिंग कि प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। मिली जानकारी अनुसार गत वर्ष 315 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश कि यात्रा कि थी। इस वर्ष के यात्रा के लिए अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने केएमवीएन में बुकिंग करा लिया है। जिनमें से 5 लोग ऐसे हैं जिन्होंने टनकपुर से यात्रा के लिए बुकिंग कराई है।

काठगोदाम से आदि कैलाश यात्रा पूर्ण होने ने 8 दिन लगते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर के साथ-साथ अन्य मुख्य मंदिर के दर्शन भी कराए जाते हैं। तो वहीं टनकपुर से आदि कैलाश यात्रा 5 दिन में पूर्ण होती हैं। बता दें कि टनकपुर से सड़क मार्ग से यह यात्रा चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए पूर्ण किया जाएगा। टनकपुर से यात्रा करने पर आपका 3 दिन बच जाएगा।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के मार्गनिर्देश पर श्रद्धालु ओम पर्वत के हवाई दर्शन सेवा से पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश के दर्शन कर सकेंगे। इस वर्ष कैलाश यात्रा को हेली सेवा से भी कनेक्ट किया जा रहा है। हेली सेवा और आदि कैलाश यात्रा के लिए केएमवीएन और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...