Home उत्तराखंड न्यूज़ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में राज्यपाल की उपस्थिति में मनाया गया दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने छात्रों को देश के लिए समर्पण के महत्व को समझाया
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में राज्यपाल की उपस्थिति में मनाया गया दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने छात्रों को देश के लिए समर्पण के महत्व को समझाया

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने उपस्थिति छात्रों को आदर्श और प्रेरणा का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्र के भावी नेतृत्व और राष्ट्र के रक्षकों के रूप में छात्रों के कर्तव्य पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में उत्तराखंड के कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे। समारोह में छात्रों के साथ एक संवाद भी किया गया। यह समारोह छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को संवारने का एक महत्त्वपूर्ण मंच का काम भी करता है।

राज्यपाल की उपस्थिति ने छात्रों को एक आदर्श और प्रेरणा का संदेश दिया। राज्यपाल ने छात्रों को सेना में सेवा की महत्ता और देश के लिए समर्पण के महत्व को समझाया। उन्होंने राष्ट्र के भावी नेतृत्व और राष्ट्र के रक्षकों के रूप में छात्रों के कर्तव्य पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे समाज में युवा पीढ़ी के मध्य सेना में सेवा के प्रति और देश भक्ति के प्रति प्रेम भाव को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल में अध्ययनरत हमारी बेटियों को देखकर और उनसे मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई। हमारे राष्ट्र की बेटियां जिस प्रकार से सैनिक स्कूल को ज्वाइन कर रही हैं और राष्ट्रीय रक्षा और उसकी सेवा के लिए जिस प्रकार से कार्य कर रही हैं, वह अपने आप में गर्व की बात है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने एनडीए में सबसे ज्यादा स्टूडेंट भेजने का कीर्तिमान बनाया है। इस सैनिक स्कूल का अतीत बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह सबसे प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल है, जिसने सैन्य शिक्षा के केंद्र के नाते अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी एस डंगवाल ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने आगामी जीवन मे परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को स्वयं की अभिवृद्धि करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उत्तराखंड के लिए गर्व की भावना रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने विदाई का दुःख और आनंद दोनों को साझा किया। वे अपने जीवन के नए अध्याय की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं, परन्तु विद्यालय की स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोकर रखेंगे।

इस समारोह के माध्यम से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने विद्यार्थियों को एक सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने जीवन के नए सफर के लिए प्रेरित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...