Home उत्तराखंड न्यूज़ चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होगी : सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होगी : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

देश में सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। उत्तराखंड में भी चुनाव प्रचार तेज हो गया है। गढ़वाल से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चौबट्टाखाल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर के प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने रूद्रपुर की रैली से सभी को राम-राम और प्रणाम भेजा है। आज हर कोई कह रहा है मोदी जी की सरकार बनने वाली हैं। पूरा देश मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने वाला है। पूरे राज्य में महिलाओं के सम्मान में उत्सव हुए हैं।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी जी को गढ़वाल लोकसभा से सदन में भेजने वाले हैं। निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी जी और प्रधानमंत्री मोदी जी के पक्ष में होने वाली है। अनिल बलूनी निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनता को 19 तारीख का इंतजार है।

सीएम धामी ने कहा कि 2014 के बाद का भारत पूर्ण रूप से बदल चुका है। प्रधानमंत्री ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। विश्व पटल पर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। जब विदेश की धरती में प्रधानमंत्री का सम्मान होता है तो वह सम्मान प्रत्येक भारतवासी का सम्मान होता है।

इस अवसर पर गढ़वाल से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि इस बार का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जायेगा और मोदी जी के दस साल के कार्यकाल को देखकर लोग उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा में जनता का अपार उत्साह और स्नेह प्राप्त हुआ। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के हृदय में सम्मान होना ही हमारा सम्मानजनक रिपोर्ट कार्ड है। लोकप्रिय योजनाओं को धरातल पर उतारने के मुख्यमंत्री के अथक प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने उपस्थित होकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...