Home उत्तराखंड न्यूज़ मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निकाली गई बाईक रैली
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निकाली गई बाईक रैली

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अगुआई में पौडी शहर में बाईक रैली का सफतापूर्वक आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने रैली को जिला कार्यालय प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकर रवाना गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया। रैली के गंतव्य स्थल पर पंहुचने पर प्रतिभागियों ने मतदान की शपथ ली साथ ही हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग करते हुए बैनर पर हस्तक्षर कर मतदान करने व करावाने का संकल्प लिया।

मतदाता जागरुकता बाईक रैली में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। रैली को मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप ने जिला कार्यालय प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकार गंतव्य स्थाल नये बस अड्डे के लिए रवाना किया।

मतदाता जागरुकता बाईक रैली ऐजेन्सी चौक से होते हुए सर्किट हाऊस पंहुची होते हुए कण्डोलिया, बुआखाल के रास्ते मतदाता जागरुकता के नारों के साथ नये बस अड्डे पंहुची। जहां रैली के प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता शपथ दिलायी गयी।

इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी प्रतिभागियों ने निर्वाचन सम्बंधी बैनर पर हस्ताक्षर कर मतदान करने व करवाने का संकल्प लिया। बाईक रैली के सड़क पर निकलते हीं शहर में मतदाता अपने घरों की छतों पर खड़े होकर थम्सअप दिखाकर लोकतंत्र के महापर्व के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया। रैली में प्रतिभागियों ने अपने हाथों में तख्तियां, बैनर व पोस्टर लेकर जोश व उत्साह के साथ मतदाता जागरुकता के नारे लगायें।

गौरतलब हो कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए जनपद क्षेत्रांतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों व नोडल अधिकारी स्वीप की देखरेख में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरुक अभियान चलाया गया है। जिसके तहत युवा, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग मतदाताओं को लोकतंत्र के निर्माण में मत के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

इस रैली में एडीएम प्रशिक्षु (आईएएस) अनामिका, डीडीओ मनविन्दर कौर, खाद्य अभिहीत अधिकारी अजब सिंह रावत, डीएसटीओं राम सलोने, मत्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, ईओ नगर पालिका परिषद पौड़ी गौरव भसीन, रीप परियोजना अधिकारी कुलदीप बिष्ट सहित सौकड़ों बाईकर्स ने मतदाता जागरुकता रैली में प्रतिभाग किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...