Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लोकसभा चुनाव का विरोध कर रहे लोगों से अनिल बलूनी की अपील, सत्ता में आते ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

लोकसभा चुनाव का विरोध कर रहे लोगों से अनिल बलूनी की अपील, सत्ता में आते ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा

पौड़ी लोकसभा के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र गंगाभोगपुर मल्ला गांव के लोगों का कहना है कि कहने को तो यह गांव ऋषिकेश से करीब दस की दूरी पर है, लेकिन यहां का विकास सही तरह से न होने से यहां के लोग काफी परेशान हैं। यह लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे है और ग्रामीणों ने इसको लेकर बैठक भी की है। गंगाभोगपुर जाने के लिए ऋषिकेश से एकमात्र साधन वीन नदी है। कई सालों से गंगाभोगपुर के ग्रामीण वीन नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि बरसात के समय वीन नदी में बाढ आने के कारण गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण लोग जान जोखिम में डालकर बरसात में नदी को पार कर ऋषिकेश आते हैं।

वीन नदी में पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं गंगाभोगपुर के ग्रामीण कौडिया-किमसार मोटर मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क होने के कारण निर्माण नहीं हो रहा है। इन तमाम मांगों को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव 2024 के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों की इन मांगों के बाद शासन-प्रशासन में हडकंप मच गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीण मांगों को लेकर अडिग रहे। जिसके बाद थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने 33 ग्रामीणों का चालान कर दिया, बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के इस कदम से यहां शांतिभंग होने का खतरा है, इसलिए पुलिस ने इन लोगों का चालान किया है।

गंगाभोगपुर के ग्राम प्रधान अनिल नेगी ने बताया कि वह कई सालों से सरकार से मांग कर रहे थे कि उनकी समस्याओं को सुना जाये और जो भी समस्यायें हैं उन पर अमल किया जाये। लेकिन सरकार ने इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसलिए ग्रामीण अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर आंदोलन भी कर रहे हैं। ग्रामीण लोगों की प्रमुख मांगे हैं कि वीन नदी पर पुल का निर्माण किया जाए। कौडिया-किमसार मार्ग का निर्माण किया जाए। पार्क बनने से पहले गांव की जो सड़कें थी पार्क प्रशासन उसमें हस्तक्षेप न करे। पार्क को गांव की दो किमी की सीमा से दूर रखा जाए। इन तमाम मांगों को लेकर ग्रामीणों ने इस साल लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने शांति भंग करने के लिए 33 ग्रामीणों का चालान कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में और रोष पैदा हो गया है।

गढ़वाल से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का कहना है कि वह इन समस्याओं को लेकर बहुत संवेदनशील हैं और लोगों की जो भी मांगें हैं उन पर चुनावों के बाद उचित निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बातचीत करने से ही समस्याओं का समाधान हो सकता है मैं वहां पर आउंगा और वहां पर सब लोगों के साथ मिलूंगा और सब भाई बहनों के साथ बातचीत करूंगा। आप लोगों की जो भी समस्यायें हैं उनका चुनावों के बाद समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए सांसद बनने के बाद मैं आप लोगों की सड़क और पुल की समस्याओं का समाधान करने में आपकी मदद करूंगा और इसके अलावा और भी जो समस्यायें हैं उनका भी समाधान किया जायेगा।

मल्ला बनास गांव के प्रधान बचन बिष्ट का कहना है कि वह दो दशक से भी ज्यादा समय से मांग कर रहे हैं कि वीन नदी पर पुल का निर्माण किया जाये तथा कौडिया-किमसार सड़क का भी सही तरह से निर्माण हो। जिससे यहां के लोगों की मुख्य समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि वह कई बार इन मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों से बात कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

तल्ला बनास के पूर्व प्रधान विनोद नेगी ने बताया कि रोड़ और पुल की समस्या से यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आ जाती है जिससे उनके इलाके के लोगों को घर आने में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। नदी में बाढ़ आने से उनके गांव आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...