Home उत्तराखंड न्यूज़ डीडीआरएफ दल ने पूरा किया पर्वतारोहण का विशेष प्रशिक्षण
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीपौड़ी गढ़वाल

डीडीआरएफ दल ने पूरा किया पर्वतारोहण का विशेष प्रशिक्षण

जनपद चमोली में गठित डीडीआरएफ दल के 26 सदस्यों को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में 28 दिनों का विशेष बेसिक पर्वतारोहण कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 09 मार्च से 05 अप्रैल 2024 तक इस कोर्स का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद चमोली की विकट भौगोलिक परिस्थिति एवं आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता के दृष्टिगत चमोली जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2023 में जनपद आपदा मोचन दल (डीडीआरएफ) का गठन किया गया।

जनपद आपदा मोचन दल के 26 सदस्यों को यह दल 10 से 29 जुलाई 2023 तक 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन दल, गदरपुर, उधम सिंह नगर में 21 दिवसीय प्रशिक्षण पहले ही पूरा कर चुका है।

इस दल ने विगत मानसून अवधि में आपदा प्रबंधन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...