Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदरनाथ यात्रा 2024: हैली कंपनियों ने शुरू की तैयारियां, जल्द शुरू होगी सेवाएं
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

केदरनाथ यात्रा 2024: हैली कंपनियों ने शुरू की तैयारियां, जल्द शुरू होगी सेवाएं

केदारनाथ यात्रा को लेकर हेली कंपनियों ने भी शुरू कर दी तैयारियां, इस तारीख से शुरू हो सकती हैं सेवाएं

केदारनाथ यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है वहीं हेली कंपनियों के स्टाफ भी दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से केदारघाटी पहुंच गया है। केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों की मुख्य भूमिका होती है लगातार हेली से केदार बाबा के दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

हेलीकॉप्टर का क्रेज बढ़ने से हेली कंपनियों द्वारा सेवाएं सकुशल संचालित करना भी एक मुश्किल टास्क है। यात्रा को लेकर हेली कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी नौ हेली कंपनियों का स्टाफ केदारघाटी में बने विभिन्न हेलीपैड पर पहुंचकर बुनियादी सुविधाएं जुटाने में जुट गए हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं कपाट खुलने के दिन से शुरू होने की उम्मीद है।

केदारनाथ यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है, वहीं हेली कंपनियों के स्टाफ भी दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से केदारघाटी पहुंच गया है। केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों की मुख्य भूमिका होती है, लगातार हेली से केदार बाबा के दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हेलीकॉप्टर का क्रेज बढ़ने से हेली कंपनियों द्वारा सेवाएं सकुशल संचालित करना भी कड़ी चुनौती रहता है।नौ हेलीकॉप्टर कंपनियों का पहुंच चुका है स्टाफ

केदारनाथ यात्रा में इस बार भी हेलीकॉप्टर कंपनियों पर अधिक दबाव रहेगा। इसलिए शासन से हेली कंपनियों को बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। केदारघाटी में नौ हेलीकॉप्टर कंपनियों का स्टाफ पहुंच चुका है, जो हेलीपैड पर साफ सफाई के साथ बुनियादी सुविधाएं जुटाने में लगे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...