Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में हुआ ‘यूनाइटेड वी प्ले’ का ट्रायल, 250 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून में हुआ ‘यूनाइटेड वी प्ले’ का ट्रायल, 250 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

प्रमुख टायर मेकर कंपनी, अपोलो टायर्स ने हाल ही में देहरादून में अपने जमीनी स्तर पर जारी फुटबॉल प्रोग्राम, यूनाइटेड वी प्ले (यूडब्ल्यूपी) के लिए ट्रायल का आयोजन किया। इस प्रोग्राम में 250 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शीर्ष 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन प्रोग्राम के अगले चरण के लिए किया गया।

उक्त ट्रायल का आयोजन पवेलियन ग्राउंड में किया गया था, जिसमें अंडर-14 और अंडर-17 कैटेगरी के अंतर्गत देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न युवा उम्मीदवार अपनी प्रतिभा और कौशल को दर्शाने के उद्देश्य से शामिल हुए।

यूनाइटेड वी प्ले प्रोग्राम, एशिया पैसिफिक मिडिल ईस्ट और अफ्रीका (एपीएमईए) के 16 शहरों और प्रमुख देशों में चलने वाला एक जमीनी स्तर की ट्रेनिंग और टैलेंट डेवलपमेंट पहल है, जिसे मैनचेस्टर यूनाइटेड द्वारा समर्थन प्राप्त है। इसका उद्देश्य देशभर से युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है, जिसके अंतर्गत उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक प्रभावशाली मंच देना, महत्वाकांक्षी फुटबॉलर्स को अपना खेल जारी रखने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें ग्लोबल ट्रेनिंग मेथडोलॉजी से परिचित कराना है।

इस फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे सीज़न की शुरुआत कोलकाता में हुई थी, जिसका उद्घाटन फ्रांस के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी लुई साहा ने किया था। इस बार यह टूर्नामेंट पहले से भी ज्यादा बड़ा और बेहतर होने वाला है। साल भर चलने वाले इस प्रोग्राम में देश भर के 25,000 से ज्यादा युवा फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पिछले कुछ महीनों में, इस प्रोग्राम ने पूरे देश में 600 से अधिक कोचेज़ को मैनचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूलों से जोड़ा है, जहां उन्हें खास ट्रेनिंग दी गई और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पाठ्यक्रम और सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए। साथ ही, एमयूएसएस 4 डिजिटल मास्टरक्लासेस चला रहा है, जिसमें पहले ही 2000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं।

युनाइटेड वी प्ले प्रोग्राम के बारे में अधिक जानने और रजिस्टर करने के लिए, खिलाड़ी इस लिंक को विज़िट कर सकते हैं : https://www.apollotyres.com/en-in/stories/campaigns/sports/united-we-play-2024/ यूनाइटेड वी प्ले के चौथे सीज़न के शुरुआती चरण में, स्थानीय कोच ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। बाद में युवा खिलाड़ियों को मैनचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल (एमयूएसएस) के कोचेज़ के सामने अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। पूरे देश में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता के फाइनल में भाग लेंगे। विजेताओं को इनाम के तौर पर मैनचेस्टर की ट्रिप दी जाएगी, जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड और कैरिंगटन में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ कई खास अनुभव शामिल होंगे, जैसे कि मैच देखने का अनुभव, एकेडमी टीम के साथ ट्रेनिंग, दिग्गज खिलाड़ियों से बातचीत और भी बहुत कुछ।

लुई साहा ने कोलकाता में यूनाइटेड वी प्ले कार्यक्रम के चौथे सीज़न की शुरुआत करते हुए कहा, “अपोलो टायर्स द्वारा यूनाइटेड वी प्ले के चौथे सीज़न को लॉन्च करने में मदद के लिए मैं खुद में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह किसी भी उभरते हुए फुटबॉल खिलाड़ी के लिए एक शानदार अवसर है। मैं अगली पीढ़ी के युवा फुटबॉलर्स को प्रेरित और विकसित करने के इस शानदार अवसर को बनाने के लिए अपोलो टायर्स को धन्यवाद् देना चाहता हूं। प्रतिभागी न केवल मैनचेस्टर यूनाइटेड के तरीके से खेलना सीखेंगे, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यवान जीवन कौशल भी सीखेंगे, जो भविष्य में उनकी मदद करेंगे।“

पहले तीनों सीज़न ने अपार सफलता हासिल की और देश के 16,000 से अधिक खिलाड़ियों ने इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम में मैदान पर ट्रायल, विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली मास्टरक्लासेस और वर्कशॉप्स शामिल थीं। पिछले सीज़न में 7 युवा फुटबॉलर्स को ओल्ड ट्रैफर्ड जाने का एक अनोखा अवसर मिला, जिनमें से 4 फुटबॉलर्स भारत के थे। वहां उन्होंने मैच डे का अनुभव लिया, मैनचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल के कोचों के साथ ट्रेनिंग प्राप्त की और क्लब के दिग्गजों से भी मुलाकात की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...