Home उत्तराखंड न्यूज़ फूलों से सजा बाबा केदार का मंदिर, भक्तिभाव से करें दर्शन और धाम की पवित्रता का रखें ख्याल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

फूलों से सजा बाबा केदार का मंदिर, भक्तिभाव से करें दर्शन और धाम की पवित्रता का रखें ख्याल

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। चारों धामों को फूलों से सजाया जा रहा है। केदारनाथ धाम में भी मंदिर की साज सज्जा जारी है। चारधाम यात्रा के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हुए है।

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। देश-विदेश से भारी संख्या में तीर्थ यात्री यहां पहुंचने शुरू हो गये हैं। यात्रा तैयारियों की समीक्षा करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएम ने सभी अधिकारियों को यात्रा तैयारियां समय पर करने और यात्रियों को सभी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये।

अतिथि देवों भव

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिये कि जो भी यात्री यहां आते हैं, उनके साथ अतिथि देवों भव का व्यवहार किया जाये। सभी यात्रा पड़ावों सहित केदारनाथ धाम में यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये। यहां आने वाले किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये। केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में साफ-सफाई, पेजयल, शौचालय, चिकित्सालय आदि की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की जाये। इसके साथ ही धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी समय पर किये जाये। उन्होंने कहा कि पुराने अनुभवों और सुझावों पर चर्चा की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रा पर अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। इस बार साफ-सफाई अच्छी है। यात्रा मार्ग और एनएच भी अच्छा है। यात्रा कंट्रोल रूम बनाया गया है। यात्रा तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सीएम ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया।

रील बनाने से बचें

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में आस्था पथ से लेकर मंदिर तक रेलिंग बनाई गई है। बदरीनाथ धाम में भी व्यवस्था को अच्छा किया गया है। ताकि तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने फिलहाल 25 मई तक सभी राज्यों से वीआईपी, वीवीआईपी को दर्शन के लिए न आने का अनुरोध किया है।

अजेंद्र अजय ने बताया कि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार चारधाम यात्रा की समीक्षा कर रहे हैं। मंदिर समिति की टीमें भी पहले से ही तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वह चारधामों में व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग करें तथा सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से बचें और भक्तिभाव से चारधाम के दर्शन करने आएं।

आपरेशन मर्यादा के तहत की जायेगी कार्यवाही

केदारनाथ धाम की मर्यादा व पवित्रता बनाने के लिए अशोभनीय कृत्य, गलत रील इत्यादि या धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके लिए आपरेशन मर्यादा के तहत संबंधित पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में यात्रा की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चारधाम यात्रा पंजीकरण 22 लाख पार

चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 22 लाख पार हो गया। यमुनोत्री के लिए 3,44,150, गंगोत्री के लिए 3,91,812, केदारनाथ के लिए 7,60,254, बदरीनाथ के लिए 6,58,486 और हेमकुंड साहिब के लिए 45,959 पंजीकरण हो चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...