मुंबई: जुहू बीच पर पहुंचे सीएम धामी, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

मुंबई: जुहू बीच पर पहुंचे सीएम धामी, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

रविवार को ईस्ट मुंबई के विले वार्ले में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के समर्थन में सीएम धामी ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान यहां घूम रहे लोग सीएम धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान यहां घूम रहे लोग सीएम धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। सीएम धामी ने भी लोगों से काफी देर तक बातचीत की।

मुंबई जुहू बीच पर मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह सैर पर निकले थे। इस दौरान लोगों का उत्साह देख सीएम धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखंड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।

बता दें, रविवार को ईस्ट मुंबई के विले वार्ले में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के समर्थन में सीएम धामी ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। लेकिन पूरे देश ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

सीएम धामी ने इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। पीएम मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। देश में आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। भारत में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचों का निर्माण कार्य जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। तीन तलाक खत्म करने के साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्रवाई, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून के साथ महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है।

कांग्रेस सनातन संस्कृति का अपमान करती हैं। बाला साहेब ठाकरे का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा। लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this