Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर CBSE बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

CBSE बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। CBSE बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 1,16,145 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। जो उत्तीर्ण हुए कुल छात्रों का 7.16 प्रतिशत है। छात्र 12वीं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई 10वीं का भी रिजल्ट भी जल्दी जारी कर देगा। 12वीं की परीक्षा में देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है।

इस साल CBSE 12वीं का पास प्रतिशत 87.98 रहा है। लड़कियां लड़कों से आगे हैं लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 रहा है। लड़कों के मुकाबले 6.40 प्रति​शत ज्यादा है। इस बार दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.64 और दिल्ली ईस्ट का 94.51 प्रतिशत रहा है।

भारत के साथ विदेश में स्थित स्कूलों के भी परिणाम जारी हो चुके हैं। इस साल विदेशों के स्कूलों में 20,355 छात्रों ने परीक्षा दी है। जिनमें से 19,508 पास हुए हैं। यहां पास प्रतिशत 95.84 रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 12वीं कक्षा में 87.98 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं बीते साल के मुकाबले इस साल 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

10वीं कक्षा में भी बच्चों का अच्छा रिजल्ट रहा है जिसमें 93.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 93.12 बच्चे पास हुए थे। इस साल कुछ 22,38,827 बच्चों ने परीक्षा दी और जिसमें से 20,95,467 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...