Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी : कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए यूटिलिटी वाहन से एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

टिहरी : कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए यूटिलिटी वाहन से एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टिहरी: उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मामला टिहरी का है जहां एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। बता दें कि पुलिस थाना चम्बा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चम्बा क्षेत्र में कद्दूखाल के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त यूटिलिटी वाहन चम्बा से धनोल्टी की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सिर्फ वाहन चालक ही था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करते हुए लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर द्वारा रोप के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...