केदारनाथ से एक बड़ी खबर सामने आयी है। केदारनाथ में सुबह सुबह केदारनाथ दर्शन के लिए आ रहें श्रद्धांलुओं के हेलिकॉप्टर की हुई एमरजेंसी लेंडिंग, पायलेट ने सूझबूझ दिखाते हुए बुगयल में उतारा हेलिकॉप्टर। सभी यात्री सुरक्षित है। क्रिस्टल एविएशन का बताया जा रहा है हेलिकॉप्टर। उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा।

केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ बड़ा हादसा होने से टल गया। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि हेलीपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है।
जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है।


Leave a comment