Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल : स्कूल में पहुंची जंगल की आग, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

नैनीताल : स्कूल में पहुंची जंगल की आग, मची अफरा-तफरी

गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल के तीन कमरें और कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देखकर ग्रामीण, वन विभाग व पुलिस आग बुझाने में लग गए।

उत्तराखंड में जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बढ़े भू भाग को ये आग नष्ट कर चुकी है। आलम यह है की यह आग जंगल के साथ साथ अब गाँव -घरो में भी पहुँचने लगी है। कुछ दिन पूर्व में टिहरी का एक पूरा गाँव आग की चपेट में आ गया था। लगातर जलते जंगल और बढ़ती आग एक बड़े नुक्सान की और संकेत कर रही है।

बता दें की गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल के तीन कमरें और कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देखकर ग्रामीण, वन विभाग व पुलिस आग बुझाने में लग गए।

दोपहर साढ़े बारह बजे लगी आग को ग्रामीण पानी डालकर बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल स्कूल परिसर में लगी आग नही बुझ पाई हैं। गनीमत है कि स्कूल में बच्चों की छुट्टियां चल रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...