Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास खाई में गिरी बस, एसडीआरएफ ने 03 गंभीर घायलों को बस से सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास खाई में गिरी बस, एसडीआरएफ ने 03 गंभीर घायलों को बस से सुरक्षित निकाला

गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास कल एक बस खाई में गिर गई जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है इस बस में 27 लोग यात्रा कर रहे थे। इसके बाद रेस्क्यू करने के लिए टीम पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू का कार्य किया।

बस गंगोत्री धाम से दर्शन करके वापसी उत्तरकाशी मार्ग पर जा रही थी व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की 02 टीम भटवाड़ी एवं उजेली से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। भटवाड़ी पोस्ट से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंची भटवाड़ी एसडीआरएफ की टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नीचे उतरकर उक्त बस तक पहुंच बनाकर 03 गंभीर घायल जो बस में फंसे हुए थे, को सुरक्षित बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है कि बस में कुल 27 लोग सवार थे, जिनमें 04 गंभीर घायल एवं अन्य को सामान्य चोट है। इसके अतिरिक्त घटना स्थल के समीप पहले से मौजूद जिला पुलिस के द्वारा पूर्व में ही अन्य घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया दिया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...