बस गंगोत्री धाम से दर्शन करके वापसी उत्तरकाशी मार्ग पर जा रही थी व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की 02 टीम भटवाड़ी एवं उजेली से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। भटवाड़ी पोस्ट से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मौके पर पहुंची भटवाड़ी एसडीआरएफ की टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नीचे उतरकर उक्त बस तक पहुंच बनाकर 03 गंभीर घायल जो बस में फंसे हुए थे, को सुरक्षित बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा।
बताया जा रहा है कि बस में कुल 27 लोग सवार थे, जिनमें 04 गंभीर घायल एवं अन्य को सामान्य चोट है। इसके अतिरिक्त घटना स्थल के समीप पहले से मौजूद जिला पुलिस के द्वारा पूर्व में ही अन्य घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया दिया गया।


Leave a comment