बुधवार से धर्मनगरी फाल्गुनी कांवड़ यात्रा के रंग में रंगी रहेगी। इसके लिए कांवड़िए धर्मनगरी में दस्तक दे चुके हैं और गूंज रहे हैं बम-बम भोले के जयकारे। धर्मनगरी में मंगलवार को माघी पूर्णिमा का गंगा स्नान होगा और पूर्णिमा तिथि माघ का अंतिम दिवस
बुधवार से धर्मनगरी फाल्गुनी कांवड़ यात्रा के रंग में रंगी रहेगी। इसके लिए कांवड़िए धर्मनगरी में दस्तक दे चुके हैं और गूंज रहे हैं बम-बम भोले के जयकारे।
धर्मनगरी में मंगलवार को माघी पूर्णिमा का गंगा स्नान होगा और पूर्णिमा तिथि माघ का अंतिम दिवस होगा। बुधवार से फाल्गुन माह शुरू हो जाएगा। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से ही यहां भोले के भक्तों की कदमताल रहेगी। चारों ओर कांवड़िए डग भरते नजर आएंगे। आठ फरवरी से फाल्गुनी कांवड़ यात्रा विधिवत श्रीगणेश होगा।
धर्मनगरी में अभी से फाल्गुनी कांवड़ यात्रा की छटा दिखने लगी है। विभिन्न राज्यों से कांवड़िए धर्मनगरी पहुंचकर विचरण कर रहे हैं। कंधों पर कांवड़ धारण किए हुए कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारों के साथ शिव भक्ति में लीन हैं। आठ फरवरी से कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी और पंद्रह फरवरी तक फाल्गुनी कांवड़ यात्रा पूरे लय में रहेगी। धर्मनगरी में दिव्यता और भव्यता के साक्षात दर्शन होंगे।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *