श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के लिए की गई विशेष पूजा-अर्चना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के लिए की गई विशेष पूजा-अर्चना

श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने समस्त देशवासियों को श्रावण मास की अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग इस दिव्य हिमाचल के उतुंग शिखर पर विराजमान है जहां सतयुग से ही अब तक निरंतर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है।

मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि श्रावण मास में केदारनाथ में भगवान शिव का नित्य महाभिषेक तथा अर्चन किया जाता है, जिसे दिव्य श्रावण मास के पवित्र पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह तथा तीर्थ पुरोहित समाज के सहयोग से इस दिव्य धाम में नित्य पूजा-अर्चना की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रावण माह के महापर्व में प्रतिदिन भगवान शिव को नित्य फलों का अर्चन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में एक माह तक नित्य भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाएगी। यह पूजा पूरे विश्व की शांति एवं कल्याण के लिए की जा रही है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से समस्त देशवासियों तथा शिव भक्तों के कल्याण की कामना की है।

महाराष्ट्र के नासिक से केदारनाथ धाम पहुंचे संविदानंद मंडलेश्वर ने बताया कि केदारनाथ धाम में पूर्ण श्रावण मास का अनुष्ठान किया जा रहा है जो बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज तथा जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एक माह तक अनुष्ठान किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन 30 हजार वस्तुओं को ईश्वर को समर्पित किया जाएगा। इनमें हर रोज 3100 फलों का अर्पण किया जाएगा जिन्हें चढ़ावे के बाद दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

उन्होंने इस अनुष्ठान को विशेष बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व की शांति, सद्भाव एवं कल्याण करना है। इसके साथ ही उन्होंने भारत को विश्व गुरू बनाने की कामना की है तथा स्थानीय तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने का अथक प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी राज्य के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार को ब्रह्म कमल से भगवान शिव की आराधना की गई। उन्होंने श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की मंगल कामना की है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this