Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भटवाड़ी मंडल ने भाजपा के सदस्यता अभियान को दोगुनी संख्या में सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

भटवाड़ी मंडल ने भाजपा के सदस्यता अभियान को दोगुनी संख्या में सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

प्रवीन प्रज्ञान, उत्तरकाशी

मुख्य वक्ता के रूप में जिला संयोजक सदस्यता अभियान लोकेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की और लोगों को संबोधित करते हुए कहा, सदस्य संगठन की जान होता है। सदस्यता तो सभी संगठन करते हैं लेकिन हमारा संगठन अलग तरीके से काम करता है। पार्टी का बड़ा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को हासिल करना हम सबका कर्तव्य है। 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता लेंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। इसमें भाजपा संगठन महापर्व के अंतर्गत होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भटवाड़ी मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक में मंडल स्तर पर 2019 से दोगुनी संख्या सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान दो चरणों में प्राथमिक सदस्यता एवं सक्रिय सदस्यता के रूप में इसे आगे बढ़ाया जाएगा। एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदस्यता ग्रहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे प्रत्येक कार्यकर्ता 8800002024 पर मिस कॉल कर सदस्य बनेगा हर बूथ से कम से कम 200 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री प्रधान संगठन प्रताप रावत, मंडल महामंत्री संयोजक सदस्यता अभियान जगेंद्र थनवान/विनोद रावत, (सहसंयोजक प्रवीन प्रज्ञान/सोहनपाल रमोला) पूर्व बीडीसी सदस्य अरविंद नेगी, भाजपा नेता अविनाश रावत, पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी संदीप रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरत सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मण सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अंबिका प्रसाद, शक्ति केंद्र संयोजक विजय सिंह राणा, मंडल मंत्री भादर सिंह, कोषाध्यक्ष सुबोध रतूड़ी अवतार नेगी, पूर्व महामंत्री, आईटी संयोजक राहुल राणा, बूथ अध्यक्ष बद्री रावत, बूथ अध्यक्ष सुरेश बुटोला, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles