Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषिकेश में पर्यटक आज से रिवर राफ्टिंग का ले सकते हैं मजा, बुकिंग हुई शुरू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

ऋषिकेश में पर्यटक आज से रिवर राफ्टिंग का ले सकते हैं मजा, बुकिंग हुई शुरू

ऋषिकेश में 23 सितंबर से पर्यटक गंगा में रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकेंगे। पर्यटक ब्रह्मपुरी और मरीन ड्राइव से राफ्टिंग करेंगे। गौरतलब रहे कि बरसात के कारण 30 जून को गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया गया था अब जैसे ही इसका संचालन शुरू हुआ है तो इससे जुड़े लोगों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट पर गंगा में रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी है। रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने पर राफ्टिंग व्यवसायी अपने राफ्ट और अन्य उपकरणों को ठीक करने में जुट गए हैं। देश के कई राज्यों के पर्यटक मुनि की रेती, शिवपुरी, लक्ष्मणझूला, तपोवन, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं।

पर्यटक रोजाना सैकड़ों की संख्या में शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वाइंटों से राफ्टिंग का आनन्द उठाते हैं। राफ्टिंग संचालन की अनुमति मिलने पर राफ्ट व्यावसायियों के चेहरे खिल गये हैं क्योंकि कि बरसात के कारण काफी दिनों तक राफ्टिंग बंद कर दी जाती है और अब इसके खुलने के बाद व्यवसायियों का रोजगार सही तरीके से चलेगा इसलिए लिए उन लोगों में खुशी की लहर है। यहां पर करीब ढाई महीने बाद राफ्टिंग का संचालन शुरू हो रहा है।

रिवर राफ्टिंग शुरू होने से व्यावसायियों और गाइडों में उत्साह है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग आनी शुरू हो गई है। रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने से क्षेत्रीय होटल, धर्मशाला, यातायात के रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। साहसिक खेल अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा होने से अभी मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच तक ही राफ्टिंग का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे पानी का जलस्तर कम होगा, वैसे ही क्लब हाउस, कौडियाला समेत अन्य राफ्टिंग प्वाइंटों को भी खोल दिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles