होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं पाई गयी तो होगी कार्यवाहीः जिलाधिकारी

होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं पाई गयी तो होगी कार्यवाहीः जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार शहर के विभिन्न मिष्ठान की दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने दुकानों/कारखानों के सामान्य स्टोर, कोल्ड स्टोर, ड्रायर रूम सहित रसोई इत्यादि स्पॉट्स का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार शहर के विभिन्न मिष्ठान की दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुछ जगहों पर उत्पादित मिष्ठान अनहाइजेनिक स्थिति में पाई गई साथ ही एडिबल व नॉन एडिबल प्रोडक्ट एक ही स्थान पर रखे पाए गए। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए है।

इन दुकानों/कारखानों में साफ-सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित मिष्ठान विक्रेता स्वामियों को एक ओर जहां नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है वहीं उन्होंने मिष्ठान निर्मित करने वाले कारखाने को चलाने का लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने मिष्ठान विक्रेताओं को सख्त हिदायद देते हुए कहा कि फ़ूड सैफ्टी के मानकों के तहत आमजनमानस को हाइजीनिक व उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

मिष्ठान जैसे उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने गत दिवस कोटद्वार शहर में विभिन्न मिष्ठान उत्पादन कारखानों व दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने दुकानों/कारखानों के सामान्य स्टोर, कोल्ड स्टोर, ड्रायर रूम सहित रसोई इत्यादि स्पॉट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर संबंधित स्वामियों को नोटिस जारी किया और भविष्य में इस तरह की लापरवाही ना हो इसके सख्त हिदायत भी दी।

दुकानों/कारखानों में तैयार मिष्ठान उत्पाद को अन्हाइजेनिक स्थिति में देखते हुए उन्होंने मिष्ठान उत्पाद से जुड़ी तीन दुकानों/कारखानों से मावा जबकि एक जगह से वनस्पति घी का सैम्पल लेकर इसकी गुणवत्ता की जांच हेतु लैब भेजने के निर्देश फ़ूड सैफ्टी ऑफिसर को दिए। छापेमारी के दौरान इसमे से मिष्ठान उत्पादन से जुड़ा एक व्यवसायी मिष्ठान उत्पाद कारखाने का लाइसेंस नही दिखा पाया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित स्वामी को जल्द लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा हैं।

छापेमारी के दौरान मिष्ठान गोदाम में लगभग दो दर्जन डीजल स्टोरेज संबंधी बड़ी टंकियां भी पाई गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना लाइसेंस के इतनी बड़ी मात्रा में इस प्रकार से ज्वलनशील ईंधन को रखना सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल मुनासिफ नही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार व जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि कौन सा पैट्रोल पम्प डीजल की इतनी अधिक मात्रा को बिना लाइसेंस के खुले तौर पर स्टोरेज हेतु दे रहा है इसकी जांच प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और शहर में लोगों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ खाद्य सामग्री मिले। उन्होंने कहा कि जिन होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं पाई जाती है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के छापेमारी अभियान भविष्य में भी जारी रहेगी।

इस दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this