Home उत्तराखंड न्यूज़ 116वें अखिल भारतीय किसान मेले के लिए पंजीकरण शुरू, 4-7 अक्टूबर तक होगा आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

116वें अखिल भारतीय किसान मेले के लिए पंजीकरण शुरू, 4-7 अक्टूबर तक होगा आयोजन

पन्तनगर विश्वविद्यालय में 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

पन्तनगर विश्वविद्यालय में 4-7 अक्टूबर 2024 को 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि इस प्रसिद्ध किसान मेले में स्टाल लगाने के लिए व्यावसायिक फर्मों के पंजीकरण प्रारम्भ हो गये हैं।

किसान मेले में देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न उत्पादों की बिक्री हेतु बड़ी संख्या में व्यावसायिक फर्म मेले में अपना स्थान सुरक्षित कराने हेतु पंजीकरण करा रही हैं। मेले में विभिन्न उत्पादों, जैसे कृषि मशीनरी जैसे, ट्रैक्टर, कम्बाइन हार्वेस्टर, पावर टिलर, प्लान्टर, सब-स्वायलर, सिंचाई यंत्र व अन्य आधुनिक यंत्र, कृषि रसायन यथा, कीटनाशी, खरपतवारनाशी व रोगनाशी, उर्वरक, पशु पोषण व पशुचिकित्सा उत्पाद, औषधीय पौध उत्पाद, बीज एवं पौध इत्यादि से सम्बन्धित फर्म अपने स्टाल लगाकर किसानों को अपने उत्पाद की तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ बिक्री भी करती हैं।

रबी की विभिन्न फसलों के बीजों की बिक्री मेले का मुख्य आकर्षण होता है। इनके अतिरिक्त हस्तकला, ग्रामीण उद्योग, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, घरेलू उत्पाद, सौर ऊर्जा प्रयोग के उत्पाद इत्यादि से सम्बन्धित फर्म भी मेले में अपने स्टाल लगाती हैं।

विभिन्न बैंक, कृषि से सम्बन्धित शोध संस्थान, प्रकाशक व अन्य सरकारी व निजी क्षेत्र के संस्थान भी मेले में प्रतिभागिता कर अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों व उत्पादों का प्रचार किसानों व मेले में आये अन्य आगंतुकों के बीच करते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...