अमित कुमार सिन्हा के पास अभी विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अपर पुलिस महानिदेशक, सीसीटीएनएस एवं दूरसंचार निदेशक, एफएसएल पद थे अब उनको अपर पुलिस महानिदेशक, सीसीटीएनएस एवं दूरसंचार के पद से मुक्त किया गया है। वी मुरूगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, निदेशक, सतर्कता हैं उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एपी अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक, सीसीटीएनएस एवं दूरसंचार का अतिरिक्त प्रभार दिया गयाह है। करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र से मुक्त करके पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा अधिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा से मुक्त अभिसूचना मुख्यालय से मुक्त करके पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र बनाया गया है।


Leave a comment