Home उत्तराखंड न्यूज़ चकराता और यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी, बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बरपर्यटन

चकराता और यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी, बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले

आज उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। चकराता और यमुनोत्री में सीजन की दूसरी बर्फबारी देखी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो रात को भारी बर्फबारी हो सकती है।

आज उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखी गई। उत्तराखंड के चकराता में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हुए। बर्फबारी के कारण क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी।

चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी रुक-रुक कर लगातार जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो रात को भारी बर्फबारी हो सकती है।

यमुनोत्री धाम के आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री धाम के आसपास के क्षेत्रों में एक घंटे तक बर्फबारी जारी रही। बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते आज लोग सुबह से ही घरों में दुबके हुए हैं। जबकि व्यापारी लोग अगेठी के सहारे बैठे हैं। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...