Home उत्तराखंड न्यूज़ आरसेटी द्वारा गोबर से बने उत्पादों का निर्माण करने का दिया गया प्रशिक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

आरसेटी द्वारा गोबर से बने उत्पादों का निर्माण करने का दिया गया प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आसपास गांव के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित करेगा।

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित जनपद के मेदनपुर गांव में उधमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में 29 ग्रामीण महिलाओं को बद्री गाय के गोबर से बने विभिन्न उत्पादों जैसे कि धूप, अगरबत्ती, समरानी कप, फैंसी कैंडल्स और रंगोली रंग आदि का निर्माण करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक किशन सिंह रावत ने कहा, हमारा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। हमें उम्मीद है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित करेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक मैनेजर चतर सिंह द्वारा महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी और बैंक की विभिन्न बीमा योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर टेनर आशा नेगी द्वारा विभिन्न लोकल प्रोडक्ट जिसमें मुख्यतः बद्री गाय के गोबर से निर्मित धूप, समरानी कप, दिये, ज्योत बत्ती, गमले आदि तैयार करवाये गये। साथ ही विभिन्न फैंसी मोमबत्ती व लोकल सामग्री से रंगोली के कलर भी तैयार करवाये गये।

प्रशिक्षण के समापन पर महिलाओं ने कहा कि हमें यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। हमें उम्मीद है कि हम अपने द्वारा निर्मित लोकल उत्पादों को बाजार में बेचकर अपनी तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु आरसेटी द्वारा चलाये जाने वाले निःशुल्क कार्यक्रम बहुत ही लाभप्रद है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपासक नंद किशोर थपलियाल द्वारा सभी प्रशिक्षणाथियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सम्बध में जानकारी दी गयी और जिले में सहकारी समितियों के कार्यो व ग्रामीणों को उनके द्वारा प्राप्त लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपासक से नंद किशोर थपलियाल, ब्लाक मिशन मैंनेजर मुकेश राणा, रीप से सतीश भट्ट, आरसेटी संकाय भूपेंद्र सिंह रावत, प्रवीण, लक्ष्मण सजवान, स्वेता देवी, अंजना देवी, रितु, कंचन, शांति देवी, दीपा देवी, सरिता देवी, चैता देवी आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...