Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल किया निरीक्षण, ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखने के दिए निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

सीएम धामी ने देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल किया निरीक्षण, ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखने के दिए निर्देश

पुष्कर सिंह धामी ने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश-विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम-जनमानस को बैठने, खाने-पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं।

अवलोकन के दौरान उन्होंने सीनियर सिटीजन और पुराने ट्रैकर्स से भी बातचीत की तथा उनके द्वारा प्राप्त फीडबैक को भी रूट डेवलपमेंट में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में स्थित दूसरे ट्रैकिंग रूट को भी और बेहतर बनाया जाएगा जिससे देश-विदेश से आने वाले टूरिस्ट और ट्रैकर्स उत्तराखंड की नैसर्गिकता, सुंदरता और वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति का आनंद ले सके तथा यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

सीएम धामी ने ट्रैक में आने जाने वाले ट्रैकर्स से भी मुलाकात की और उन्होंने इन लोगों से उनकी यात्रा के बारे में भी जाना।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पराग धकाते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles