Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने किया धुआंधार चुनाव प्रचार, 12 दिनों में किये ताबड़तोड़ 52 चुनावी कार्यक्रम
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी ने किया धुआंधार चुनाव प्रचार, 12 दिनों में किये ताबड़तोड़ 52 चुनावी कार्यक्रम

उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव का आज आखिरी दिन था और सभी दलों ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां भाजपा की कमान खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाली वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। जैसे ही निकाय चुनावों की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथ में ली तो भाजपा के प्रचार रथ को नई रफ़्तार मिल गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संगठन द्वारा स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलते ही हर जगह से उनकी डिमांड बढ़ने लगी और मुख्यमंत्री धामी ने केवल 12 दिनों में ताबड़तोड़ 52 चुनावी कार्यक्रम किए। निकाय चुनावों में पुष्कर धामी के इस प्रचार अभियान ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक दी। विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव प्रचार के जैसे ही पुष्कर सिंह धामी ओपनर बैट्समैन की तरह विपक्षियों को ऐसे धोते हुए नजर आए कि कांग्रेस इस बार भी उनका कोई तोड़ नहीं निकाल पाई।

पुष्कर सिंह धामी ने मुखर होकर जनता के बीच अपनी सरकार के कार्यों को रखा। इतना ही नहीं उन्होंने लैंड जिहाद, थूक जिहाद और समान नागरिक संहिता जैसे विषयों को भी जनता के बीच प्रभावशाली बनाया। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को भी अनेक ऐसे मुद्दों पर ऐसे घेरा कि उनकी स्थिति दयनीय हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर कड़े तेवर दिखाते हुए कांग्रेसी वादों और नीतियों की पोल खोली। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार, विकास कार्यों की अनदेखी और जनकल्याण के प्रति असंवेदनशीलता को जनता के सामने रखा।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के नेताओं पर यह आरोप भी लगाया कि वे सिर्फ वोटबैंक, तुष्टिकरण और सनातन के विरोध की राजनीति करते रहे हैं और कभी भी राज्य की वास्तविक समस्याओं पर गंभीरता से काम नहीं किया। इस तरह मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के विरोधियों को हर मोर्चे पर जवाब देते हुए चुनावी मैदान में अपनी पार्टी को मजबूत किया और चुनावी माहौल को पूरी तरह से अपने पक्ष में कर लिया।

आज निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जिस सड़क से भी रोड-शो गुजरा वहां लोग सीएम धामी के नारे लगाते नजर आए। भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड-शो परेड ग्राउंड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड मेन रोड तिराहा में पहुंच संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार देहरादून के समग्र विकास के लिए संकल्पित रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्य करवाए गए हैं। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड समेत कई कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा समेत वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles