Home उत्तराखंड न्यूज़ गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने दिया वीरेंद्र पोखरियाल को आशीर्वाद, भावुक हुए पोखरियाल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने दिया वीरेंद्र पोखरियाल को आशीर्वाद, भावुक हुए पोखरियाल

देहरादून के नथुवावाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर निगम देहरादून से कांग्रेस के अधिकृत महापौर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने माला पहनाकर और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को माला पहनाकर और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि वीरेंद्र पोखरियाल जो न सिर्फ छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं बल्कि राज्य आंदोलनकारी रहे हैं और राज्य के आंदोलन के दौरान उन्होंने कई रातें जेल में काटी है और उनके परिवार ने इंतजार में। नेगी दा को वीरेंद्र पोखरियाल की इसी बात ने सबसे अधिक प्रभावित किया कि उन्होंने राज्य पाने के लिए युवावस्था में संघर्ष किया, कार्यक्रम के दौरान नेगी दा ने पोखरियाल को माला पहनाकर और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल अत्यधिक भावुक हो गए और राज्य आंदोलन की आपबीती बताते बताते उनके आंसू छलक पड़े।

गरिमा ने बताया कि राज्य पाने के लिए किए गए संघर्षो को याद करके वहां एकत्रित जनता भी भावुक हो गई और बहुत से लोग वीरेंद्र पोखरियाल के भाषण के दौरान रोते हुए देखे गए। पोखरियाल ने वहां उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि जिस राज्य को पाने के लिए उन्होंने और उनके साथियों ने इतनी जद्दोजहद करी, जब उस राज्य में नौकरियों को बिकते हुए देखते हैं, भ्रष्टाचार होते हुए, जमीनों को खुर्द बुर्द होते हुए देखते हैं तो उनका सीना छलनी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर जनता के आशीर्वाद से वह महापौर चुने जाते हैं तो नगर निगम देहरादून को भ्रष्टाचार का अड्डा तो कतई नहीं बनने देंगे और भाजपा शासन में खुर्द बुर्द की गई जमीनों को पुनः निगम में निहित करने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने नरेंद्र सिंह नेगी जी का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। दसौनी ने बताया कि नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीतों पर माताएं बहने झूम उठी।

कार्यक्रम का आयोजन और संचालन महेंद्र नेगी गुरु जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी ओमप्रकाश सती इत्यादि उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...