मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के पर्व पर एनसीआर के प्रयागराज जंक्शन से 104, छिवकी से 23, नैनी से 17और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 13 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ। जबकि प्रयागराज परिक्षेत्र में एनआर के प्रयाग स्टेशन से 23, फाफामऊ स्टेशन से 05 और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग स्टेशन से 09 तथा झूंसी स्टेशन से 28 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया। पिछले कई दिनों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन प्रयागराज से हो रहा था। प्रयागराज रेल मण्डल ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 360 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया। प्रयागराज रेलवे के सभी स्टेशनों से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन पूरे दिन किया जाता रहा।

नियमित ट्रेनों के साथ दौड़ीं रिकॉर्ड स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज रेल प्रशासन ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए विशेष प्रबंध किये थे। प्रयागराज रेल मण्डल और शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी आश्रय स्थल, होल्डिंग एरिया के साथ आसान टिकट वितरण की व्यवस्था की गई थी। तीर्थयात्रियों के सुरक्षित प्रवेश और निकास के लिए जीआरपी और सिविल पुलिस की संयुक्त कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया गया। साथ ही करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रेल प्रशासन ने बताया कि नियमित ट्रेनों के साथ शहर के सभी स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं।

सभी स्टेशनों से चली स्पेशल गाड़ियां

प्रयागराज रेल प्रशासन ने बताया कि महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के पर्व पर एनसीआर के प्रयागराज जंक्शन से 104, छिवकी से 23, नैनी से 17और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 13 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ। जबकि प्रयागराज परिक्षेत्र में एनआर के प्रयाग स्टेशन से 23, फाफामऊ स्टेशन से 05 और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग स्टेशन से 09 तथा झूंसी स्टेशन से 28 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। शहर में एनसीआर के स्टेशनों से 05 विस्तारित ट्रेनें, 05 रिंगरेल, 03 लंबी दूरी की गाड़ियां और गैर टाइम टेबल की 69 ट्रेनें चलायी गई।

सुबह से एक्टिव हुए होल्डिंग एरिया

प्रयागराज रेल प्रशासन ने बताया की सुबह 08 बजे के आस पास श्रद्धालुओं की संख्या जैसे ही बढ़नी शुरू हुई, खुसरोबाग स्थित होल्डिंग पॉइंट को ऑपरेट कर दिया गया था। सिविल पुलिस की मदद से श्रद्धालुओं को खुसरोबाग से गाइडेड तरीके से प्रयागराज स्टेशन ला कर उनके गंतव्य स्टेशन की ट्रेनों में बोर्ड कराया गया। एनसीआर के महाप्रबंधक उपेन्द्र जोशी वॉर रूम से और मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति की मानिटरिंग करते रहे ।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this