Home अतुल्य उत्तराखंड पीएम मोदी के आने से शीतकालीन यात्रा को मिलेगी विश्वव्यापी पहचान : महेंद्र भट्ट 
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पीएम मोदी के आने से शीतकालीन यात्रा को मिलेगी विश्वव्यापी पहचान : महेंद्र भट्ट 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन पर्व की प्रक्रिया में हम जिलाध्यक्ष चयन के अंतिम चरण में पहुंच गए।

भाजपा ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के माध्यम से केंद्र को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया, शीघ्र ही उनकी सहमति के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं पीएम के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन चारधाम यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाला बताया।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन पर्व की प्रक्रिया में हम जिलाध्यक्ष चयन के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी 19 सांगठनिक जिलों में भेजे पर्यवेक्षक से उनकी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की।

जिसके बाद सामने आए सभी नामों को लेकर कल मुख्यमंत्री से भी विमर्श किया गया। जिसके उपरांत आज सभी जनपदों के लिए तैयार 5-5 नामों का पैनल बनाकर, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद और किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को सौप दिया गया है। जिस पर शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी ने नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला बताया। उनका आना हमेशा देवभूनिवासियों के लिए उत्साहवर्धन करने वाला साबित होता है। चूंकि चार धाम उत्तराखंड की आर्थिकी के रीढ़ का काम करती आई है। लिहाजा कई दशकों से इसे बारों महीने संचालित करने की मांग की जा रही थी।

पहले भी कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीएम ने इसे शुरू कर एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। अब उसपर मोदी जी का आना, वो भी गंगा यमुना की घाटी में, निसंदेह शीतकालीन यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...