देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में बनेगा विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क

देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में बनेगा विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को रखेंगी आधारशिला, 20 जून को ही देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आमजन के लिये खुलेगा।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी साझा की गई। इस पार्क की डी.पी.आर. तैयार की जा रही है। पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद राष्ट्रपति ने 2026 में यह पार्क उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया जाएगा।

अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता के लिए खोला जाने वाला यह पार्क एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में काम करेगा, जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएँ, नवीन डिज़ाइन, टिकाऊ विशेषताएँ होंगी और यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। यह पहल उत्तराखंड के लोगों के साथ नागरिकों के जुड़ाव को बढ़ाने के माननीय राष्ट्रपति के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि ये पहल भागीदारी पूर्ण शासन और समुदाय-संचालित विकास के प्रति माननीय राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डा. राकेश गुप्ता ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि पार्क की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि से संबंधित व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों से पार्क के विकास तथा इसे और अधिक जनोपयोगी बनाये जाने के लिये अपने सुझाव भी देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों के दिये सुझावों को तैयार की जाने वाली डी.पी.आर. में सम्मिलित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने बताया कि देहरादून के हृदय स्थल, राजपुर रोड पर स्थित इस विशाल हरित क्षेत्र में अनेक आकर्षण युक्त सुविधाएं शामिल होंगी, जिसमें बहु-गतिविधि क्षेत्र, साइकिलिंग ट्रैक, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, पिकनिक लॉन, पैदल और जॉगिंग ट्रैक, वन प्रकृति पथ, जल सुविधाओं के साथ और कई अन्य आकर्षण भी यहां देखने को मिलेंगे।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि पार्क का विकास वास्तव में देहरादून के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हो इसके लिये जनता को पार्क के विकास में शामिल किए जाने वाले आकर्षणों और सुविधाओं पर अपने इनपुट साझा करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। इसमें सभी प्रबुद्धजनों के भी सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं। आधिकारिक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म नागरिकों को सुझाव और विचार प्रदान करने की अनुमति देगा जो अंतिम डिजाइन को आकार देने में सहायक होंगे। फॉर्म को इस लिंक पर 6 अप्रैल तक भरना है। इसके अतिरिक्त, क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पेज तक पहुंचा जा सकेगा।

बैठक में अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून में 21 एकड़ के राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति आशियाना की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसे इस साल 20 जून, 2025 को  राष्ट्रपति जनता के लिए खोला जाएगा। भवन के अलावा, परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर, राष्ट्रपति अंगरक्षक के घोडों और अस्तबल के अवलोकन के साथ अन्य काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रपति आशियाना में किये जाने वाले कार्यों को समय से पूर्ण करने के भी निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये।

बैठक में स्वाति शाही, निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय, पीआरओ राष्ट्रपति सचिवालय कुमार समरेश, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव अभिषेक रूहेला, रीना जोशी, विनीत कुमार, अपूर्णा पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के साथ वन लोक निर्माण, पेयजल, परिवहन, विद्युत आदि विभागों के साथ केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this