Home उत्तराखंड न्यूज़ डिपार्टमेंट स्टोर स्वामियों ने आबकारी अधिकारी को गिनाई अपनी समस्याएं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

डिपार्टमेंट स्टोर स्वामियों ने आबकारी अधिकारी को गिनाई अपनी समस्याएं

देहरादून। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर डिपार्टमेंट स्टोर स्वामियों ने जिला आबकारी अधिकारी से मुलाकात कर आबकारी आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को यहां डिपार्टमेंट स्टोर स्वामी कचहरी स्थित आबकारी अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उन्होंने उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से आबकारी आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया। उनका कहना था कि वर्तमान में शराब की दुकानों से निकासी होने से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है एवं अतिरिक्त अधिभार की वजह से भी सामान बोतल सामान कर नहीं हो पा रहा है। जिससे हम एफएलकृ5 दुकानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे है। जिस कारण हमें अतिरिक्त नुकसान उठाना पड रहा है। स्टोर स्वामी निकट भविष्य में इन्हें बंद करने के लिए मजबूर हो जायेंगे क्योंकि वर्तमान में इसकी वजह से सभी स्वामियों को खासा नुकसान उठाना पड रहा है। उनका कहना था कि विभाग द्वारा निर्धारित किये गये राजस्व में भी तभी बढोतरी हो सकती है जब स्टोर स्वामियों कि सभी समस्याओं का समाधान भी हो सके। उनका कहना था कि डिपार्टमेंट स्टोर का वार्षिक शुल्क ना बढाया जाये जोकि पिछले साल बढाने की वजह से स्वामियों को बहुत नुकसान उठाना पडा। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित नीति के मुताबिक 800 मीटर के दायरें में कोई भी स्टोर (ठेका इतियादी) ना खुले एवं इसे सख्ती के साथ लागू किया जाये। पूर्व में इससे सभी डिपार्टमेंट स्टोर को खासा नुकसान हुआ है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...