Home उत्तराखंड न्यूज़ चोरी की नगदी के साथ पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

चोरी की नगदी के साथ पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

महिला का पर्स काटकर चोरी करने वाली महिला चोर गिरफ्तार किया
चोरी की गई 62 हजार रुपये की नगदी की बरामद
देहरादून। मध्य प्रदेश की महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर पर तहरीर देकर बताया कि उसने बैक हरबर्टपुर से 1 लाख रुपये निकालकर उसमें से 10 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैक कोर्ट रोड ढकरानी में किसी अन्य खाते में जमा किये गये तथा शेष 90000 रुपये, जिन्हे उन्होंने अपने पर्स में रखा था को पीएनबी ढकरानी के अन्दर से ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पर्स को नीचे से काटकर चोरी कर लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में शिकायतकर्ता के कैश काउंटर पर खड़े रहने के दौरान दो संदिग्ध महिलाएं बैंक में एंट्री कर बैंक में बैठती हुई दिखायी दी, जो शिकायतकर्ता को बैंक से पैसे निकालने तथा पैसों को गिनते हुए देख बैंक से बाहर निकालकर रास्ते में इन्तजार करती हुई दिखाई दी। तत्पश्चात शिकायतकर्ता के बैंक से निकलने तथा कोर्ट रोड पर पीएनबी बैंक तक जाने के दौरान इन दोनों महिलायें शिकायत कर्ता से कुछ दूरी बनाते हुये उनका पीछा करते हुए तथा घटनास्थल पीएनबी बैंक कोर्ट रोड हरबर्टपुर में लगे सीसीटीवी कैमरों में शिकायतकर्ता के पीछे पीछे बैंक के अन्दर आते हुए दिखायी दी तथा शिकायतकर्ता के पीछे खडी हो गयी, इन महिलाओं के पहनावे तथा चाल-चलन से उनका बाहरी राज्य का होना प्रतीत हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज में उनमें से एक महिला का अपने दाहिने हाथ से शिकायतकर्ता के बैग के पास हरकत करना तथा उसके पश्चात दोनो महिलाओं का तेजी से बैंक से बाहर जाना दिखायी दिया। इस पर पुलिस ने दोनो महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गयी। इन दोनों महिलाओं के राजगढ जिला म.प्र. के होने तथा अन्य राज्यों में भी उनसे इसी प्रकार की घटनाओ को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। साथ ही इन महिलाओं के घटनास्थल के आस पास के क्षेत्रों में अस्थाई ठिकाना बनाकर घटना के लिए रैकी करने तथा घटना को अंजाम देकर पुनः इन स्थान पर चले जाने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस ने महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा एक सूचना के बाद त्यागी फार्म हाउस से हरिपुर की ओर जाने वाले रास्ते से उन दोनो महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश तथा काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष बताया। दोनो महिलाओं से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पीएनबी बैंक में एक महिला का पर्स काटकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किये गये 62200 रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 2 सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में दोनो आरोपी महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं तथा चोरी तथा उठाईगिरी का काम करती हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...