डिजिटल अरेस्ट घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

देहरादून। आम लोगों को डराकर उन्हे डिजिटर अरेस्ट करने झांसा देने वाले मास्टर माइण्ड को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि जीएमएस रोड देहरादून निवासी एक पीडित ने साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून

देहरादून। आम लोगों को डराकर उन्हे डिजिटर अरेस्ट करने झांसा देने वाले मास्टर माइण्ड को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि जीएमएस रोड देहरादून निवासी एक पीडित ने साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर आकर तहरीर देकर बताया गया कि उनके मोबाइल नम्बर पर अनजान नम्बर से एक कॉल आयी जिसने स्वयं को डीएचएल कूरियर कंपनी से बताकर कहा कि उनके नाम के पार्सल को मुंबई सीमा शुल्क ने पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और एमडीएमए जैसी अवैध वस्तुओं के कारण जब्त कर लिया है तथा इस कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच अंधेरी से बात करने के लिये कर दिया गया फिर उसे किसी तथाकथित पुलिस वाले से जोड़ा गया, जिसने व्हाट्सएप कॉल कर पार्सल के बारे में पूछताछ की और वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी बनकर 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तारी का डर दिखाकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी वारंट एवं भारत के सर्वाेच्च न्यायालय का एक नोटिस दिखाया व उसे पूछताछ के लिये मुंबई पुलिस स्टेशन आने अथवा वीडियो कॉल पर ही अपना पक्ष रखने का विकल्प दिया गया। इन लोगों ने शिकायतकर्ता से उसके दिन भर की गतिविधियों की जानकारी ली और उसे कहीं भी यात्रा न करने के लिए भी कहा गया। शिकायतकर्ता ने इनके षडयंत्र में फंसकर जेल जाने के डर से यह बात किसी से साझा नहीं की व गत 30 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 02.00 बजे से 24 घंटे वीडियो व ऑडियो कॉल की निगरानी में डिजिटल रुप से निगरानी में अवरुद्ध रहा। जब तक शिकायतकर्ता को इस घोटाले की जानकारी हुई तब तक इन लोगों ने शिकायतकर्ता को विभिन्न तरीकों से अपने जाल में फंसाकर व बताये गये बैंक खातों में पैसा जमा कराने के लिए डरा धमकाकर मजबूर कर यह बताते हुये कि किसी भी अवैध लेनदेन को ट्रैक करने के लिए निगरानी खाते हैं और ये 24-48 घंटों में मेरे खाते में वापस कर दिए जाएंगेे। उनसे 32,317,98 लाख रुपये ट्रांसफर कराकर धोखाधडी को अंजाम दे दिया गया। उनसे ट्रांजैक्शन कराने के बाद इन लोगों ने शिकायतकर्ता को यह भी धमकी दी कि उच्च अधिकारी और अधिक जांच करना चाहते हैं और शिकायतकर्ता की सभी संपत्तियों को फ्रीज करा देंगे और सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली के नाम पर 2 दिनों के भीतर 10,50,000 रुपये और मांगे। तब शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि वह इस घोटाले का शिकार हो गया है तथा यह पैसा इस तरह से वापस नहीं आने वाला है। तब शिकायतकर्ता ने पुलिस में घटना की सूचना दी गयी। एसटीएफ ने इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को चिन्ह्ति किया गया एवं तलाश जारी करते हुये कई स्थानों पर दबिश दी गयी, आरोपी अत्यंत शातिर था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। किन्तु आखिरकार साईबर पुलिस टीम ने अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये अभियोग में संलिप्त मुख्य आरोपी दीपक कुमार वर्मा को आजादनगर सूदना, डाल्टगंज शहर, जिला पलामू, झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से पीड़ित के साथ धोखाधडी में प्रयुक्त बैंक खाते के एसएमएस अलर्ट नंम्बर सहित 2 मोबाईल फोन, सम्बन्धित चेक बुक, आधार कार्ड आदि बरामद हुआ।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this