Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग में देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

रुद्रप्रयाग में देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग। देर रात जिले के कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों के शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे  के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 11.15 बजे कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में 3 युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 की मदद से मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जिला अस्पताल भिजवाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात एक स्कूटी हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। स्कूटी में अंकित (उम्र- 27) पुत्र प्रताप लाल निवासी-गुनियाल (पोखरी ), टीटू (उम्र- 23 )पुत्र राकेश लाल, निवासी- कुंडा दानकोट, संदीप (उम्र- 27) निवासी- बरसील जिला रुद्रप्रयाग सवार थे, जिनकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...