धर्मनगरी हरिद्वार में कलयुगी मां ही निकली दो छह माह की अबोध बच्चियों की हत्यारिन

धर्मनगरी हरिद्वार में कलयुगी मां ही निकली दो छह माह की अबोध बच्चियों की हत्यारिन

हरिद्वार। गुरूवार को ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पड़ताल में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां

हरिद्वार। गुरूवार को ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पड़ताल में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां उनकी देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसलिए परेशान होकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी निवासी हवेली चंबा यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ज्वालापुर के धीरवाली के पास एक उन्होंने किराए पर मकान लिया हुआ है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।
डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली नगर हरिद्वार से सूचना मेमो प्राप्त हुआ की दो जुड़वा लड़कियां मृत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी ग्राम हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार ने अपनी बच्चियो की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रकरण के संबंध में एसपी सिटी से वार्ता की गई और सीओ ज्वालापुर को हर पहलू पर जाँच करते हुए घटना के सही अनावरण के लिए निर्देशित किया एवं काम कर रही टीमों से समय-समय पर स्वयं वार्ता की गई। वादी महेश सकलानी ने पुलिस तहरीर में  बताया कि 6 मार्च को सिडकुल में कंपनी में काम करने गया था मेरे पास फोन आया कि मेरी दोनों जुड़वा बच्चियों की तबीयत खराब है वह आनन फानन में घर पहुंचा इस दौरान मेरी पत्नी दोनों बच्चियों को रानीपुर मोड़ स्थित देवभूमि अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी के अनुसार वह दोनों बच्चियों को सुलाकर घर का दरवाजा बंद कर दूध देने के लिए गई थी। जब कुछ देर बाद वापस घर लौटी तो दोनों बच्चियां बेहोश मिलीं इसके बाद वह पड़ोसियों के साथ उन्हें अस्पताल ले गई थी। इसके बाद वादी की पत्नी से महिला पुलिस ने गहन पूछताछ की। जिसके बाद वादी की पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थी, जिसके चलते उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। पुलिस के अनुसार कम उम्र व साथ में कोई परिजन न होने की वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ता गया। जिससे रात में नींद व आराम पूरा न होने के कारण आरोपी महिला  ने गुस्से व झल्लाहट में बार-बार रो रही बच्चियों को पहले रजाई से दबाया लेकिन उनके ज्यादा चिल्लाने पर स्कार्फ व चुन्नी से गला दबाकर बच्चियों की हत्या कर दी और सुबह के समय दूध लेने के लिए और दिनों की भांति घर से निकल गयी थी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this