चारधाम यात्रा तैयारियों को तेज गति से पूरा करेंः धामी

चारधाम यात्रा तैयारियों को तेज गति से पूरा करेंः धामी

उत्तराखंड सरकार द्वारा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों पर आज एक हाई लेवल बैठक सचिवालय में आयोजित की गई। जिसमें पंजीकरण से लेकर दर्शन की व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंतन मंथन किया गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव से लेकर अन्य तमाम विभागों के सचिव एवं कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के कमिश्नर व सभी जिलों के जिला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यात्रा को लेकर अब तक की गई तैयारियों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को समय पूर्व तैयारियों को पूरा करने के दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि बीते साल के अनुभवों के आधार पर तैयारियों को समय से पूरा कर ले जिससे यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े।

धामों में यात्रियों की सीमा निर्धारण करने पर भी चिंतन किया गया धामों की क्षमता से अधिक एक दिन में अधिक यात्री न पहुंचे। पिछले साल जहां ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन न मिलने के कारण लोगों को हरिद्वार और ऋषिकेश में कई कई दिनों तक इंतजार में गुजारने पड़े थे। वही धामों में अधिक संख्या में यात्रियों की पहुंचने से अव्यवस्थाएं फैल गई थी यात्रियों को पड़ावों पर रोकने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा गया है कि धामों की क्षमता से अधिक यात्रियों को रोकने के पुख्ता इंतजाम किया जाए। होल्डिंग प्वाइंटों पर यात्रियों को रोकने ठहरने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था के साथकृसाथ यात्री सुविधाओं पर भी चर्चा की गई वहीं यात्रा के दौरान यात्रियों से अधिक सेवा शुल्क वसूलने से लेकर उनके साथ हवाई सेवाओं में होने वाली ठगी तथा उत्पीड़न को रोकने से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। मुख्यमंत्री धामी की सख्त हिदायत है कि बीते साल हुई गलतियों को दोबारा नहीं दोहराया जाए। तथा समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बैठक में मौसम के बदलाव के कारण तैयारियों को पहले से ही विलंब होने की बात भी सामने आई।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this