Friday , 4 September 2026
Home उत्तर प्रदेश एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाकुम्भ मेला क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाकुम्भ मेला क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान

महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के उपरांत, प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेक्टर 7 में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी एवं यूपी नेवल एनसीसी के लगभग 90 कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की।

एनसीसी कैडेट्स ने संभाली जिम्मेदारी

इस अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा, सूबेदार मेजर हरविंदर सिंह एवं पीआई अरविंद कुमार ने किया। कैडेट्स ने पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य करते हुए कचरा संग्रहण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया, जिससे कुम्भ मेला क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिली।

कैडेट्स को किया गया सम्मानित

स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रयागराज मेला प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (SDM) आशुतोष, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी (SMO) डॉ. विवेक कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यह अभियान दो घंटे तक चला, जिसमें कैडेट्स ने पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया।

समापन के अवसर पर कैडेट्स को खाद्य पैकेट एवं जूट व कॉटन बैग प्रदान किए गए, जिससे उनकी सेवा भावना को और अधिक प्रेरणा मिल सके। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इस पहल को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, गुरु परंपरा को किया नमन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर...

लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही अलीगढ़ दौरा छोड़ राजधानी लौटे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड...