Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कवयित्री उपासना को दिल्ली में मिला कल्याणी सम्मान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कवयित्री उपासना को दिल्ली में मिला कल्याणी सम्मान

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कल्याणी सामाजिक संस्था की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वाल भवन नई दिल्ली में कल्याणी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केदारघाटी के हयूण-गुप्तकाशी निवासी प्रसिद्ध कवयित्री उपासना सेमवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने उपासना को सम्मान पत्र दिया।

उन्होंने कहा कि केदारघाटी की कवियत्री उपासना साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। महिला सुरक्षा, महिलाओं में जन चेतना और मोटिवेशनल कविताओं व साहित्य से युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणास्त्रोत बनी हैं। कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा एवं संस्थापिका बबीता नेगी ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2020 से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “कल्याणी सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को एक बड़े मंच पर सम्मानित करना है, जो विषम परिस्थितियों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। तब से लेकर लगातार हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल्याणी सामाजिक संस्था मातृशक्ति के सम्मान में समारोह आयोजित करती आ रही है।

केदारघाटी की उपासना समाज में एक नई चेतना को जागृत करने को लेकर कार्य कर रही हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी ओर से किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उपासना को सम्मानित किए जाने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, दर्जाधारी चंडी प्रसाद भट्ट, जिला प्रशासक अमरदेई शाह, निवर्तमान जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, उपहार समिति के अध्यक्ष विपिन सेमवाल, गौ रक्षा विभाग के अध्यक्ष रोहित डिमरी, निवर्तमान जिपंस विनोद राणा, गणेश तिवाड़ी सहित सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...