Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आतिशबाजी का सामान तैयार करने वाले घर में धमाका, एक गम्भीर
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

आतिशबाजी का सामान तैयार करने वाले घर में धमाका, एक गम्भीर

ज्वालापुर के लोधामंडी क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक घर में भयानक धमाका होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर के कमरे की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार लोधामंडी क्षेत्र में पटाखे और आतिशबाजी का काम करने वाले कई परिवार रहते हैं। धमाका घर में जमा किए गए बारूद में हुआ, जिससे बड़ा हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा की घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सभी एंगल से इस घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट अवैध रूप से रखे गए पटाखों और बारूद के कारण हुआ है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...