Friday , 4 September 2026
Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत
उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कंटेनर की चपेट में आने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोटवा के समीप एक कार कन्टेनर से भिड़ गई। इस हादसे में कार सवार प्रेम चन्द्र पासवान निवासी ग्राम तरकुलही जसोपुर जनपद गोरखपुर,शिव राज निवासी ग्राम सबदेइया कला असमोली जनपद संभल, शकील, विश्व जीत के अलावा बहारन निवासी अज्ञात की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रेम चन्द्र पासवान बड़े कारोबारी है। गुजरात में इनकी एक कंपनी है। मृतकों में सभी की उम्र 25 से लेकर 40 वर्ष के बीच है। लगातार गाड़ी चलाते हुए गुजरात से ये लोग आ रहे थे। ऐसे में आशंका है कि झपकी आने की वजह से ड्राइवर अलर्ट नही रह पाया और जोरदार की टक्कर हो गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles