Home अतुल्य उत्तराखंड स्थानीय लोगों को यात्रा व्यवस्थाओं से जोड़ने का हो रहा प्रयास : सौरभ बहुगुणा
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

स्थानीय लोगों को यात्रा व्यवस्थाओं से जोड़ने का हो रहा प्रयास : सौरभ बहुगुणा

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रभारी मंत्री नेे ली समीक्षा बैठक, यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल, केदारनाथ रोपवे परियोजना से राहत मिलेगी।

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री तथा जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विकासखंड ऊखीमठ में अधिकारियों, होटल संचालकों, विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं आम जनता के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन किया गया और सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय से दुरूस्त किया जाय ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। केदारनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई और परिवहन से जुड़ी सभी तैयारियां उच्च स्तर पर होनी चाहिए।

उन्होने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में घोड़े-खच्चर यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में घोड़े-खच्चरों के लिए भी रहने, खाने-पीने और स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को घोड़ों-खच्चरों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तुरंत उपचार करने के निर्देश दिए कहा कि केदारनाथ यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है, इसलिए सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को यात्रा व्यवस्थाओं से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्थानीय उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाकर पर्यटकों को पहाड़ी संस्कृति और स्वाद का अनुभव कराये। इस दौरान जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा प्रबंधन की जानकारी को प्रभारी मंत्री के सामने रखी बताया कि केदारनाथ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर सभी विभाग तैयारियों में जुटे है। बताया कि इस वर्ष यात्रा मार्ग को अधिक सुगम बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं। इसके लिए यात्रा मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों सहित क्षेत्रीय निवासियों ने सड़कों में जहां-जहां गड्ढे हैं, उन्हें शीघ्र मरम्मत करने तथा होटल पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने, घोड़े-खच्चरों की उचित व्यवस्था के लिए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति, कूड़ा निस्तारण और शौचालय सुविधाओं व यात्रा पड़ावों पर विभिन्न स्थानों पर फायर ब्रिगेड की तैनाती काने की मांग की। सभी उपस्थित लोगों ने एकमत होकर केदारनाथ में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत अमरदेई शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ क़ुब्जा धर्मवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौन्डे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी. एस. खाती, उप वन संरक्षक कल्याणी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, खंड विकास अधिकारी उखीमठ अनुष्का सहित अन्य मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...