Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर राज्यसभा में उठा NEET UG पेपर लीक का मामला
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

राज्यसभा में उठा NEET UG पेपर लीक का मामला

सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में दोहराया कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की परीक्षा नीट का पेपर लीक नहीं हुआ था और इस परीक्षा में जो अनियमितता तथा गड़बड़ी हुई उसकी केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है।

शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने सदन को पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि उच्चतम न्यायालय ने भी अपने आदेश में कहा है कि इस परीक्षा का पेपर लीक होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह कहना कि यह पेपर लीक हुआ है यह न्यायालय के आदेश के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में 45 छात्रों को आरोपी पाया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है । उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो इस मामले की व्यापक जांच कर रहा है और कुछ मामलों में आरोप पत्र भी दायर किए गए हैं।

सुकांत मजुमदार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता को बनाये रखने के उपाय सुझाने तथा सलाह देने के लिए एक समिति का गठन किया गया था और भविष्य की परीक्षाओं में इसकी सिफारिशों को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति की कुछ सिफारिशें दीर्घकालिक हैं और कुछ अल्पकालिक तथा उन्हें समयानुसार लागू किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles