Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर सिस्टेमेटिक फेलियर, 85 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में, पेपर लीक पर बोले राहुल गांधी
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

सिस्टेमेटिक फेलियर, 85 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में, पेपर लीक पर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पेपरलीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि पूरे देश में पेपरलीक हो रहे हैं और छात्रों के भविष्य के लिए यह ‘पद्मव्यूह’ संकट बन गया है। राहुल गांधी ने कहा “ छह राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य ख़तरे में-पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे ख़तरनाक पद्मव्यूह बन गया है। पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

उन्होंने कहा “ अभी एक साल भी नहीं हुआ जब नीट पेपर लीक ने देश को झकझोर दिया था। हमारे विरोध के बाद मोदी सरकार ने नए कानून के पीछे छुप कर उसे समाधान बताया, लेकिन इतने सारे हालिया लीक ने उसे भी विफल साबित कर दिया। यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर है। इसका खात्मा सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर, मिलकर कड़े कदम उठाने से होगा। इन परीक्षाओं की गरिमा बनी रहना हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा।”

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles