Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पर्वतीय होली के लिए 15 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, धामी सरकार ने की घोषणा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पर्वतीय होली के लिए 15 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, धामी सरकार ने की घोषणा

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व विद्यालयों में 15 मार्च (शनिवार) को पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाने का अवसर प्राप्त होगा।

बता दें आज पूरे देश में होली हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाई गई। सुबह से शाम तक लोग रंगों में डूबे नजर आये। लोगों ने रंगों के साथ ही संगीत के साथ होली का त्योहार मनाया। उत्तराखंड के कई पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार यानी कल होली मनाई जाएगी। जिसे देखते हुए धामी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिसके आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।

बता दें इससे पहले सीएम धामी ने आज सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने इस बार होली को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प मनाने की अपील की थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...