Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश Harry Brook को धोखेबाजी की सजा, आईपीएल में दो साल के लिए बैन
देश-विदेश

Harry Brook को धोखेबाजी की सजा, आईपीएल में दो साल के लिए बैन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक पर इंडियन प्रीमियर लीग ने दो साल का बैन लगा दिया है। हैरी ब्रूक आईपीएल के लिए ऑक्शन में बिकने के बावजूद लीग में खेलने से मना कर दिया। ऐसे में नए नियम के मुताबिक ब्रूक पर इस लीग में खेलने से दो साल का बैन लगा दिया गया है। हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कमिटमेंट को पूरा करने के लिए लीग से अपना नाम वापस लिया। पिछले साल हुए नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा था। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6.25 करोड़ की बोली लगाई थी। हैरी ब्रूक ने अचानक अपने नेशनल टीम को प्राथमिकता का हवाला देते हुए टूर्नामेंट में खेलने से इंकार कर दिया।

यही कारण है कि लीग के अधिकारियों ने हैरी ब्रूक को बैन किया है। आईपीएल के शुरू होने से पहले इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए कुछ कड़े नियम को लागू किया है। इसके तहत अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन प्रक्रिया में हिस्सा लेता है और उस पर बोली लगाई जाती है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले नाम वापस ले लेता है, तो ऐसी परिस्थिति में उसे आईपीएल के दो सीजन से बैन कर दिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles