Home देश-विदेश बुच विलमोर की धरती पर वापसी फिर टली, क्यों हो रही देरी, जानिए
देश-विदेश

बुच विलमोर की धरती पर वापसी फिर टली, क्यों हो रही देरी, जानिए

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विलमोर की पृथ्वी पर वापसी एक बार फिर स्थगित हो गई है। दरअसल नासा और स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन के लॉन्च को टाल दिया है, जिसके कारण इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस लाने में देरी हो रही है। यह मिशन मूल रूप से बुधवार, 12 मार्च को रात 7:48 बजे (भारतीय समयानुसार 13 मार्च को सुबह 5:18 बजे) केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। नासा ने घोषणा की है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो कू्र-10 मिशन अब शुक्रवार 14 मार्च को शाम 7:03 बजे (भारतीय समयानुसार शनिवार को सुबह 4:33 बजे) लॉन्च किया जाएगा।

इस मिशन के तहत सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। यदि यह लॉन्च निर्धारित समय पर होता है, तो दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च तक पृथ्वी पर लौट सकते हैं। क्रू-10 के आईएसएस पर पहुंचने के बाद क्रू-9 16 मार्च को स्टेशन से अलग होकर वापसी की यात्रा शुरू करेगा। इस क्रू में सुनीता विलियम्स होंगी। हालांकि, मौसम और तकनीकी स्थिति के आधार पर यह तारीख 17 या 18 मार्च तक भी खिसक सकती है।

इसलिए हो रही देरी

स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम में हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण लॉन्च को रोक दिया गया। इसके अलावा, खराब मौसम ने भी इस प्रक्रिया को प्रभावित किया। नासा और स्पेसएक्स दोनों ही इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मिशन पूरी तरह सुरक्षित हो, क्योंकि यह सुनीता और विलमोर की वापसी के लिए महत्त्वपूर्ण है। नासा के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम क्रू-10 के 12 मार्च को लॉन्च होने की स्थिति में क्रू-9 को 16 मार्च को वापस लाने की योजना बना रहे थे। अब लॉन्च में देरी के कारण यह समयसीमा बदल सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...