Home देश-विदेश झूठ बोल रही पाकिस्तान सरकार, हाईजैक ट्रेन छुड़ाने के दावे पर बलूच बोले; बंधक अब भी हमारे कब्जे में
देश-विदेश

झूठ बोल रही पाकिस्तान सरकार, हाईजैक ट्रेन छुड़ाने के दावे पर बलूच बोले; बंधक अब भी हमारे कब्जे में

बलूच लड़ाकों ने गुरुवार को हाईजैक ट्रेन छुड़ाने पर पाकिस्तान सेना के दावे को झूठा करार दिया। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने कहा कि अभी भी बलूचिस्तान के सिबि इलाके में लड़ाई जारी है। बीएलए ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। सेना अपनी हार और नाकामी को छिपाने के लिए लगातार झूठे दावे कर रही है। बलूच आर्मी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि अगर वाकई पाकिस्तानी सेना ने बंधकों को रिहा करवा लिया है, तो वह उन बंधकों की तस्वीर क्यों जारी नहीं कर रही है। दरअसल हमने युद्ध नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को छोड़ा था। पाकिस्तान सरकार इसे अपनी एचीवमेंट बता रही है। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि ट्रेन के कब्जे स्थान पर सेना न तो जीत हासिल कर पाई है और न ही अपने बंधक कर्मियों को बचाने में कामयाब रही है।

हमने पाकिस्तान सरकार को युद्धबंदियों के मुद्दे पर गंभीरता दिखाने और कैदियों की अदला-बदली की दिशा में कदम उठाने का मौका दिया था, लेकिन अपने सैनिकों की जान बचाने के बजाय, कब्जे वाली सेना युद्ध पर अड़ी हुई है। अब जबकि सरकार ने अपने बंधकों को मरने के लिए छोड़ दिया है, तो उनकी मौत की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। गौरतलब है कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने ट्रेन हाईजैक संकट खत्म होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं। उधर, पाकिस्तानी फॉरेन ऑफिस का दावा है कि बलूच लड़ाके हाईजैक के दौरान अफगानिस्तान में मौजूद अपने सरगनाओं से संपर्क में थे, उन्हें वहां से ऑर्डर मिल रहे थे। अफगान सरकार ने इस दावे को नकार दिया है।

पाक में मिलिट्री कैंप पर आत्मघाती हमला, नौ लड़ाके ढेर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में पाकिस्तान तालिबान के हमलावरों ने एक मिलिट्री कैंप पर हमला किया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने खैबर के टैंक जिले में जंडोला मिलिट्री कैंप पर आत्मघाती हमला किया। कैंप पर हमले के बाद सेना ने 8 से 9 लड़ाकों को मार गिराया है। हमलावरों ने जंडोला चेकपोस्ट पर भी हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन सिक्योरिटी फोर्सेज ने उन्हें रोक दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...